मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

निकाय चुनावः एक हार, बहाने हजार ! अखिलेश और मायावती ने बयां किए अपने दर्द

Rajni

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां जबरदस्त जीत हासिल की है, वहीं विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है। मेयर चुनाव में तो विपक्ष का सूपड़ा ही साफ हो गया। परिणाम को लेकर विपक्षी भाजपा सरकार पर धांधली के आरोप लगा रही है।

nikay chunav
शेयर करें

जानें किस पार्टी को कब और कितने फीसदी वोट मिले

पार्टी  –    2017  –        2023

BJP        30.8%        32.22%

SP          18%             14.94%

BSP       14.3%          8.81%

CON      10%             4.90%

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां जबरदस्त जीत हासिल की है, वहीं विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है। मेयर चुनाव में तो विपक्ष का सूपड़ा ही साफ हो गया।  परिणाम को  लेकर विपक्षी भाजपा सरकार पर धांधली के आरोप लगा रही है। अखिलेश हों या फिर मायावती, दोनों हार को हार मानने को तैयार नहीं हैं।

बेईमानी का जश्न पहली बार नहीं मना रही भाजपाः सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से भाजपा लोकतंत्र, संविधान, नियम और कानून की परवाह नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर न केवल मैनपुरी बल्कि प्रदेश में जगह-जगह शिकायतें आई हैं। भाजपा बेईमानी का जश्न पहली बार नहीं मना रही है।

वहीं मायावती ने भी ट्वीट कर कहा कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेक हथकण्डों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को ज़रूर मिलेगा।

बैलेट पेपर से चुनाव होता तो बीएसपी मेयर चुनाव भी जीतती

कहा कि अगर यह चुनाव बैलेट पेपर से होता तो बीएसपी मेयर चुनाव भी ज़रूर जीतती। जबकि निकाय चुनाव में भी करारी हार कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन गई है। यूपी के 760 नगर निकायों में कांग्रेस के हाथ सिर्फ चार नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतें ही लगीं।

 

शेयर करें