Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Nagpur : बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा- हम केवल स्कूल और अस्पताल बनाना जानते हैं

Nagpur : बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा- हम केवल स्कूल और अस्पताल बनाना जानते हैं

केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में एक ऐसी पार्टी है, जो पूरे देश में दंगे कराती है, पार्टी में गुंडे और ठग शामिल होते हैं। दंगा चाहते हो तो उनके साथ जाओ, स्कूल और अस्पताल चाहिए तो हमारे साथ आओ।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नागपुर, 08 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को दंगा, भ्रष्टाचार और बदमाशी नहीं आती। हम केवल स्कूल और अस्पताल बनाना जानते हैं। नागपुर के भट सभागार में आयोजित एक मीडिया संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करते हुए केजरीवाल ने ये बातें कही।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने दी सफाई- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है, भाजपा मुझे बदनाम कर रही

केजरीवाल की दो ख्वाइशें

केजरीवाल ने कहा कि हम भारत माता के लिए राजनीति में आए हैं। सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि देश को बचाने के लिए राजनीति में प्रवेश किया है। मैं भगवान से दो चीजें मांगता हूं। एक ये है कि भारत हमेशा दुनिया में नंबर एक देश होना चाहिए। दूसरा ये कि जब तक भारत दुनिया का नंबर एक देश नहीं बन जाता, तब तक मैं मरना नहीं चाहता।

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में एक ऐसी पार्टी है, जो पूरे देश में दंगे कराती है, पार्टी में गुंडे और ठग शामिल होते हैं। दंगा चाहते हो तो उनके साथ जाओ, स्कूल और अस्पताल चाहिए तो हमारे साथ आओ। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य नहीं है। आम आदमी पार्टी करियर बनाने नहीं, बल्कि हमारे लोग करियर छोड़ कर जनसेवा के लिए आए हैं।

पढ़ें :- भाजपा ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव पर जताया भरोसा, बनाए गए MP के नए CM, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनें

अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है। शुरुआत में दिल्ली के स्कूलों का यही हाल था, अब ये स्थिति बदल गई है। सरकारी स्कूलों में बारहवीं का रिजल्ट 97 फीसदी है। उन्होंने कहा कि करीब 4 लाख छात्र निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में आए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com