मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Naman: जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर को किया याद

HO BUREAU

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने दिवंगत गायिका के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए एक लेख भी साझा किया।

pm modi
pm modi
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने दिवंगत गायिका के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए एक लेख भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“लता दीदी को उनकी जन्म-जयंती पर याद कर रहा हूँ। अपने भावपूर्ण गीतों के कारण वे हमेशा लोगों के दिल और दिमाग में जीवित रहेंगी। लता दीदी और मेरे बीच एक विशेष रिश्ता था। मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।”

शेयर करें