1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः भाजपा संगठन में फेरबदल, नंदलाल बनें सोनभद्र के जिलाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ की कमान

यूपीः भाजपा संगठन में फेरबदल, नंदलाल बनें सोनभद्र के जिलाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ की कमान

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। जबकि कई जगहों पर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है। दायित्व देते समय जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा गया है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। जबकि कई जगहों पर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है। दायित्व देते समय जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा गया है।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को बनारस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सोनभद्र की कमान नंदलाल को सौंपी गई है। मिर्जापुर का दायित्व बृजभूषण सिंह को सौंपा गया है। प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव को बनाया गया है।

यूपी में BJP ने 50 से ज्यादा जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपी गई है। वहीं आगरा, बरेली समेत कई जिलों के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है।

बीजेपी ने OBC वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए OBC चेहरों को ज्यादा मौका दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कुल 98 लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें 50 जिलाध्यक्ष बदले गए हैं।

कानपुर में भाजपा ने तीनों ही जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। कानपुर नगर में उत्तर की जिम्मेदारी दीपू पांडेय को सौंपी गई है। जबकि कानपुर दक्षिण की जिम्मेदारी शिवराम सिंह को दी गई है। वहीं कानपुर ग्रामीण का जिम्मा दिनेश कुशवाहा को दिया गया है।

पढ़ें :- मेरठ में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, लोगों को वितरित किए तिरंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com