Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हॉटमिक्स सड़क का परिचय नेताजी ने कराया, किसानों का 10 हज़ार का कर्जा माफ़ किया था’: अखिलेश यादव

हॉटमिक्स सड़क का परिचय नेताजी ने कराया, किसानों का 10 हज़ार का कर्जा माफ़ किया था’: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।  कहा कि हम पेंडुलम नहीं झूला के बारे में जानते हैं, चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे पता नहीं चलेगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।  कहा कि हम पेंडुलम नहीं झूला के बारे में जानते हैं, चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे पता नहीं चलेगा। नेता जी के कामों की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हॉटमिक्स सड़क का परिचय नेताजी ने कराया, किसानों का 10 हज़ार का कर्जा माफ़ किया था’, चुंगी हटाने का काम नेताजी ने किया था, सियाचिन में भी नेताजी धोती कुर्ता पहनकर गए थे, नेताजी ने हमेशा गरीबों को साथ दिया।

पढ़ें :- UP में कांवड़ रूट पर नेमप्लेट विवाद, यूपी सरकार ने SC में दिया हलफनामा

उन्होने कहा कि नेताजी के काम करने का अंदाज अलग था, नेताजी ने मैनपुरी का विकास किया, नेताजी हमेशा जमीन से जुड़े रहे, ये चुनाव नेताजी के लिए है, नेताजी का काम याद करके वोट करें।

कहा कि नेताजी आप सभी के घर आते रहते थे, शिवपाल चाचा भी आपके घर आते हैं, यहां के लोग घर,परिवार के लोग हैं , नेताजी हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उन्होने नेता जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सबसे पहले किसानों का कर्ज नेताजी ने माफ किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com