मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

इन फलों में कभी नीबू डालकर ना खाएं, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Avnish

अगर आप फल खाने के शौकिन हैं तो इन फलों में नमक और नीबू डालकर ना खाएं वर्ना हो जाएगी परेशानी।

fruits
शेयर करें

नई दिल्ली । फल हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। हर शख्स को एक ना एक फल जरूर खाना चाहिए। इसके साथ आप सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग हर दिन फल खाते हैं । अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप हर रोज फल तो खाते ही हैं पर एक भूल कर जाते हैं कि इस मीठे फल को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नमक और नीबू निचोड़ देते हैं जो कि गलत है। इसके कारण आपको कई तकलीफ होती है।

नीबू के साथ पपीत का सेवन ना करें

आपको पपीता खाना पसंद है। लेकिन आप मीठे पपीते में नीबू डालकर खाते  हैं तो आज से ही बंद कर दीजिए। क्योंकि यह आपके पेट में जाकर एसिड बना सकती है। तो बिना नीबू के ही पपीता खाएं। यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है ।पपीता में विटामिन ए की मात्रा होती है।

सेब को ना खाएं नीबू के साथ

सुबह सेब का सेवन करना अच्छा होता है। इसीलिए काफी लोग जिम जाने से पहले भी इसका सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप सेब का सेवन नीबू के साथ करते हैं तो आज से ही रुक जाइए यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है।

नीबू के साथ अनार का सेवन भी ना करें

चीजों को टेस्टी बनाने के लिए कुछ मीठे अनार में खट्टे नीबू का रस डालकर खाते हैं। जिससे उनके पेट में एसिड बन सकता है तो आप यह गलती बिल्कुल ना करें। अनार में कई ऐसे प्रोटीन होते हैं जो आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन नीबू मिलाने से यह सब प्रोटीन आपके शरीर को नहीं मिल पाएंगे।

शेयर करें