मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

New Variant Of Covid H3N2 : देश में फिर बढ़ रहा वायरस का कहर….9 लोगों ने गंवाई जान

Shahi

देश में H3N2 वायरस की वजह से अबतक 9 लोगों की जान जा चुकी है....वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है...जिसके चलते H3N2 वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई...

H3N2 VIRUS
शेयर करें

महाराष्ट्र में दिख रहा बड़ा असर

देश अभी कोरोना के प्रकोप से धीरे-धीरे उबर रहा है…वहीं अब H3N2 वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है… जानकारी के मुताबिक  देश में H3N2 वायरस की वजह से अबतक 9 लोगों की जान जा चुकी है….वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है…जिसके चलते H3N2 वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई…वहीं जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अबतक वायरस के 352 मामले सामने आ चुके हैं….जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है….वहीं इसके साथ ही देश में कोरोना के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है…जिसके चलते लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं….

वायरस से बचने के लिए बरते सावधानी

बता दें कि H3N2  इन्फ्लुएंजा ए वायरस का सब-टाइप है.. इन्फ्लुएंजा वायरस संक्रमित व्यक्ति से खांसी या छींक के माध्यम से किसी स्वस्थ व्यक्ति तक पहुंच रहा है…इस वायरस से बचने के लिए सुरक्षा बरतनी बहुच जरूरी है….वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह हैं… इस वायरस की चपेट में आने पर बुखार, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, नाक बहना हो सकते हैं…इसके साथ ही सांस लेने में कठिनाई भी इस वायरस के लक्षण हो सकते हैं… जो तीन हफ्ते तक बने रहते हैं….

H3N2 वायरस से बचाव के लक्षण

आपको बता दें कि कोरोना वायरस समेत अन्य वायरस की तरह H3N2 वायरस से बचने के लिए उचित सावधानी बनाए रखना जरूरी है…इससे बचने के लिए मास्क लगाएं, हाथ साफ रखें और चेहरे-आंखों को बार-बार छूने से बचें… देखा जाए तो आजकल लोगों ने मास्क लगाना और वायरल को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है… लेकिन मास्क से वायरस फेलने से बहुत मददगार साबित होता है….साथ ही और हानिकारक कणों को भी शरीर में जाने से रोकता है इसलिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है….वायरस से बचाव के लिए आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें..बाहर जाते समय मास्क लगाएं..और हाथ को साबुन से बार-बार धोएं… साथ ही उन लोगों के साथ संपर्क में आने से बचें जिन्हें फ्लू है या फिर जिनमें फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं…

टैग: india
शेयर करें