Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. बैंकों में फिर लटकेगा ताला, निजी बैंक के साथ सरकार बैंकों के कर्मचारी दो दिनों तक करेंगे हड़ताल।

देश में बैंको के निजीकरण को लेकर बैंक कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही। जानकारी के अनुसार एक बार फिर बैंक कर्मी हड़ताल करने का मन बना बैठे हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) की केंद्रीय कमेटी ने इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। देश के सरकारी बैंक के कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को दो दिन की बैंक हड़ताल करेंगे।

2. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार का फैसला, 26 जनवरी तक स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद।

हरियाणा में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन Omicron) को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज को 26 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है वहीं इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलती रहेगी।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. विदेश से वतन लौटने वाले यात्रियों के लिए और सख्त हुए नियम, 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन हुआ जरूरी

भारत में प‍िछले कुछ द‍िनों से कोरोना और ओमिक्रॉन ने जमकर रफ्तार पकड़ी है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए एक गाइलाइंस जारी की है। इसके मुताब‍िक, विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 7 दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी होगा। आठवें दिन यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। यह गाइलाइंस आज से जारी हो रही है।

4. देश में लगातार कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 1.66 लाख नए मरीज

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 11 दिन के अंदर देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से बढ़कर 8 लाख के पार हो गई है। सोमवार को लगातार 5वें दिन 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। हालांकि, सोमवार को रविवार के मुकाबले कम केस मिले। देश में बीते 24 घंटे के दौरान 1 लाख 66 हजार 37 नए मामले मिले है।

5. IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा फरवरी में रोजाना 8 लाख कोरोना के केस आएंगे सामने।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान रविवार को 1.79 लाख नए केस सामने आए। एक्सपर्ट का कहना है कि फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर का पीक आ सकता है। तब रोजाना 4 से 8 लाख केस दर्ज हाेने की आशंका है। हालांकि दिल्ली और मुंबई में तीसरी लहर का पीक काफी पहले 15 जनवरी को ही आ सकता है। बता दें कि यह दवा IIT कानपुर के मैथमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने किया है।

6. साइप्रस में भूकंप के तेज झटके, रिएक्ट स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई

साइप्रस में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्ट स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र देश की राजधानी निकोसिया से 137 किलोमीटर दूर था।

7. पुलिस के सामने सरेंडर करने की तैयारी में अतीक अहमद का बेटा अली, रिश्तेदारी की प्रापर्टी पर कब्जे का है आरोप

गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद ने कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट ने प्रयागराज के करेली थाना पुलिस को 12 जनवरी को अली अहमद के आवेदन पर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। असल में अतीक के बेटे अली पर पिछले दिनों एक रिश्तेदार ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं रिश्तेदार ने धमकी और जान से मारने की धमी देने का भी आरोप अली पर लगाया था। जिसके बाद पुलिस अतीक के बेटे अली की तलाश में है।

8. दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक आज, सीएम योगी समेत राज्य के बड़े नेता होंगे शामिल 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है और सभी सियासी दल चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं और इसके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने टिकट वितरण को लेकर आज दिल्ली में बैठक बुलाई है। दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में यूपी कोर ग्रुप के नेता शामिल होंगे। बता दें कि जिन प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा, उनके नामों को केन्द्रीय चुनाव समिति के सामने 13 जनवरी को रखा जाएगा और इस बैठक में उनके नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

9. लंबी मूछें रखने पर निलंबित हुए सिपाही को किया गया बहाल, पर अब लंबे बालों को लेकर किया गया निलंबित 

मध्यप्रदेश के भोपाल में लंबी मूछों के कारण पुलिस की सेवा से निलंबित किये गए सिपाही राकेश राणा को सोमवार को बहाल कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय  द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि सिपाही राकेश राणे को निलंबित करने का आदेश सक्षम अधिकारी द्वारा नहीं दिया गया था। इसलिए उसे बहाल कर दिया गया है। हालांकि राकेश को लंबी मूंछों वाले मामले में बेशक बहाल कर दिया गया हो, लेकिन उन्हे लंबे बालो को निलंबित कर दिया गया है।

10. राजधानी दिल्ली में फ़िलहाल नहीं मिलेगी ठंड से रहत, मौसम विभाग का दावा इस हफ्ते 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान एक बार फिर से गिरना शुरू हो गया है, और शनिवार तक इसके छह डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के एक पूर्वानुमान के अनुसार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के बाद राजधानी में रातें पिछले सप्ताह की तुलना में सामान्य से अधिक गर्म रही। दिल्ली में भी इस सप्ताह के शेष दिनों में मध्यम दर्जे के कोहरे पड़ने की संभावना है, साथ कुछ जगहों पर घना कोहरा भी पड़ सकता है।

 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें
Advertisement