Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : अगर रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें आज की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : अगर रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें आज की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 जनवरी 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में युवक और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल सामग्री का वितरण करेंगे।

2. पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए – सीएम मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3 . उत्तराखंड में राजनीतिक रैलियों पर 16 जनवरी तक रोक, 12वीं तक सभी स्कूल बंद

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पाबंदियों के साथ नई गाइडलाइन जारी कर दी है। आंगनबाडी केंद्र से क्लास 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक रैलियां, सार्वजनिक समारोह, धरना-प्रदर्शन आदि पर 16 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। मुख्य सचिव की ओर से जारी नई गाइडलाइन में अब रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज और 72 घंटे के अंतराल की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

4. अमृतसर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इटली से आई फ्लाइट में 190 कोरोना पॉजिटिव यात्री मिले

पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इटली से आई फ्लाइट में 190 कोरोना पॉजिटिव यात्री मिले हैं। लगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव यात्री मिलने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। गुरुवार को यहां 125 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से करीब 15 यात्री अस्पतालों से इलाज के दौरान गायब हो गए। शुक्रवार शाम को रोम से एक फ्लाइट अमृतसर के राजा सांसी हवाई अड्डे पहुंची। इसमें करीब 300 यात्री सवार थे। यात्रियों की यहां उतरने पर जब कोरोना जांच की गई तो 190 यात्री प्रारंभिक रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। इन यात्रियों ने हवाई अड्डे पर हंगामा करते हुए जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए।

5. विवादित बयान मामले में कालीचरण महाराज को मिली जमानत

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में शुक्रवार को पुणे स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी कालीचरण महाराज को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देने का आदेश जारी किया है। कालीचरण को विवादित बयान देने पर गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने कालीचरण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं कोर्ट में केस में जमानत के लिए कालीचरण के वकील ने याचिका दाखिल की थी।

6. MP: इंदौर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, जल संरक्षण के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार

स्वस्छता के क्षेत्र में लगातार देश में अपना परचम लहराने वाले इंदौर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। जल संरक्षण के क्षेत्र में इंदौर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार हासिल हुआ है। केन्द्र सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से शुक्रवार को तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की गई। देश के उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और पूर्व जोन के जिलों को पुरस्कृत किया गया है। पश्चिम जोन में इन्दौर जिला पहले स्थान पर रहा है, जबकि गुजरात के बडोदरा और राजस्थान के बासवाड़ा जिले को पश्चिम जोन में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल हुआ है।

7. नागपुर का संघ मुख्यालय जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर, बढ़ाई गई सुरक्षा

नागपुर के महल इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय मुख्यालय और रेशमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर की पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के रेकी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UPA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8. BSF को सतलुज दरिया से मिली पाकिस्तानी किश्ती

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

BSF ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को फिरोजपुर में सतलुज दरिया से पाकिस्तान की किश्ती बरामद की है। किश्ती खाली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। ये पता लगाया जा रहा है कि यह किश्ती कहां से आई और इसमें कौन सवार था। इसको यहां लाने के पीछे उदेश्य क्या था।

9. 12 जनवरी को मोल्दो में होगी भारत-चीन के बीच 14वें दौर की सैन्य वार्ता 

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 14वें दौर की वार्ता 12 जनवरी को चीनी पक्ष के मोल्दो में होगी। कोर कमांडर स्तर की वार्ता के इस दौर में हॉट स्प्रिंग्स और कुछ अन्य विवादित क्षेत्रों से दोनों सेनाओं के विस्थापन पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच सैन्य वार्ता 3 महीने पहले 10 अक्टूबर को हुई थी। चीन से तनाव के बीच लद्दाख में भारत ने अपना कमांडर बदल दिया है। अब अगली वार्ता में भारत का नेतृत्व लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कार्प्स के नए कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता करेंगे।

10. हिमाचल प्रदेश में 2 दिन भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने कुछ जिलों को राहत दी तो ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में हल्की बर्फबारी हुई। शिमला सहित मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में बादल घिरे रहे। प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं मौसम विज्ञान ने 8 और 9 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com