Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : अगर रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : अगर रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Morning News Hindi : देश दुनिया की तमाम बड़ी ख़बरें बेहद ही कम शब्दों में.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 जनवरी – 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. देश आज मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, घने कोहरे के कारण 10.30 बजे शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर परेड पहले के सुबह 10 बजे के बजाय 10:30 बजे शुरू होगी। समय में बदलाव घने कोहरे को देखते हुए किया गया है। खास दिन के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों को पूरी तरह से टीका लगाया होना चाहिए। जबकि 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

2. सशस्त्र बलों को 384 वीरता पुरस्कार, सेना के छह जवानों को शौर्य चक्र

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सशस्त्र बलों के लिए 384 वीरता और अन्य रक्षा अलंकरणों के पुरस्कारों को मंजूरी दी है। भारतीय सेना के छह सैनिकों को शौर्य चक्र से नवाजा गया है जिसमें पांच को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात गणतंत्र दिवस पर उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 04 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 53 अति विशिष्ट सेवा पदक, 13 युद्ध सेवा पदक, 03 बार विशिष्ट सेवा पदक, 122 विशिष्ट सेवा पदक, 03 बार सेना पदक (वीरता) दिए जायेंगे।

4. देश में कोरोना के तीसरी लहर के दौरान 50 लाख से ज्‍यादा लोग हुए संक्रमित

भारत में कोविड -19 के रिकॉर्ड किए गए संक्रमण मंगलवार को 4 करोड़ को पार कर गए। देश में ओमिक्रॉन के चलते तीसरी लहर के दौरान पिछले तीन हफ्तों में अकेले 50 लाख नए मामले जोड़े गए। भारत के कोविड मामले की गिनती अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है। जहां अब तक करीब 7.3 करोड़ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

5. पूर्व प्रधानमंत्री नेतान्याहू की राजनीति पर संकट, चुनाव लड़ने पर रोक संभव

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के प्रधानमंत्री पद गंवाने के बाद से उनकी राजनीति पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। हालांकि उन्होंने उन रिपोर्ट्सों का खंडन किया है जिसमें राजनीति छोड़ने को मजबूर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनपर लगे आरोपों को इस समझौते के तहत सुलझाया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि वह लिकुड पार्टी के नेता बने रहेंगे।

6. पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह को अमरगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पंजाब में कांग्रेस अबतक कुल 117 में से 109 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बाकी बचे 8 नामों की घोषणा बाकी है।

7. रायबरेली में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव में मंगलवार देर रात जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि शराब पीने से चार स्थानीय लोगों की मौत हुयी है और कुछ लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शराब पीने से बीमार हुये लोगों के उपचार में जुटी है।

8. नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर पीटा, मामला प्रयागराज का

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

प्रयागराज में नौकरी नहीं मिलने की वजह से छात्रों ने सड़क पर उतरकर योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सलोरी इलाके में प्रयाग स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर उतर छात्रों ने ट्रैक पर ही डेरा जमा दिया और काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को ट्रैक से हटाया और छात्रों को जमकर पीटा। घटना के बाद कुछ वीडियो सामने आए। इन वीडियो में पुलिसकर्मी हॉस्टल में घुसकर छात्रों को बाहर निकाल रहे हैं, जिन्होंने उस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सड़क पर उपद्रव मचाया था।

9. कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी संग तस्वीरें की साझा 

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में रानी कांग्रेस में शामिल हुईं। भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब रानी चटर्जी राजनीतिक दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का हिस्सा बनी हैं।

10. राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक सताएगी ठंड, मौसम विभाग ने चेताया  

भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में भीषण ठंड जारी रहेगी। ऐसे में अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भीषण ठंड के दिनों के साथ कुछ हिस्सों में ठंडा दिन रहने वाला है। जहां मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 10 डिग्री कम है। पालम में भी 11.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 11 डिग्री कम है।

 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com