1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : आयोग ने बसंत सोरेन के जवाब पर बीजेपी को रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए दिया दो सप्ताह का समय

Jharkhand : आयोग ने बसंत सोरेन के जवाब पर बीजेपी को रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए दिया दो सप्ताह का समय

बसंत सोरेन मामला : BJP ने रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए ECI से मांगा समय, 29 को होगी दोबारा सुनवाई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 15 जून-2022 : जेएमएम विधायक और सीएम सोरेन के भाई बसंत सोरेन को आज चुनाव आयोग के समक्ष पेश होना था। चुनाव आयोग ने उनके मामले में आज सुनवाई की। आयोग में बसंत सोरेन के जवाब पर रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए बीजेपी ने समय मांगा गया है। निर्वाचन आयोग ने रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए  बीजेपी को दो सप्ताह का समय दिया है। अब इस पर अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

चुनाव आयोग ने स्वीकार की थी बंसत सोरेन की बात

आपको बता दें कि अवैध खनन मामले में बसंत सोरेन ने पिछली सुनवाई के दौरान संशोधित जवाब को दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी। जिस मांग को स्वीकार करते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें समय दे दिया था। विधायक बसंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मिनाक्षी अरोड़ा ने आयोग में पक्ष रखा।

बीजेपी ने इस मामले में बसंत सोरेने के खिलाफ पद के दुरुपयोग की शिकायत करते हुए प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में बंसत सोरेन को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी।

निर्वाचन आयोग को ये ज्ञापन राज्यपाल ने भेजा था

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस द्वारा इस ज्ञापन को निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। बसंत सोरेन की ओर से इस मामले में चुनाव आयोग को पूर्व में ही जवाब दे दिया गया है। जवाब में बसंत सोरेन ने कहा कि उनकी ओर से इस मामले में किसी भी तरह का तथ्य छिपाया नहीं गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com