मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार में 10 हजार लोगों को संविदा पर जल्द ही नौकरी देगी नीतीश सरकार

इंडिया वॉइस

8200 पद अमीन के होंगे. अन्य पदों पर बंदोबस्त अधिकारी, कानूनगो और लिपिक की बहाली की जाएगी. जमीन सर्वे के बाद चकबंदी का काम पूरा किया जाएगा. ये काम भी इन्हीं कर्मचारियों से कराया जाएगा.

Nitish Kumar's tenure of 15 years
Important decisions of Bihar cabinet:
शेयर करें

बिहार की नीतीश सरकार राज्य में 10 हजार लोगों को नौकरी देने जा रही है. इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए अगले एक हफ्ते के भीतर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे.बताया जा रहा है कि अगले साल फरवरी तक यह बहाली प्रक्रिया पूरी करने का टारगेट रखा गया है. संविदाकर्मियों की नियुक्ति बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण काम के लिए किया जाएगा.

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के काम को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है.इसके लिए बड़ी संख्या में कर्मियों की जरूरत है. इसलिए सरकार 10 हजार पदों पर संविदा आधारित भर्ती करने जा रही है. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. जल्द ही विज्ञापन जारी कर बहाली शुरू कर दी जाएगी.फरवरी 2023 तक इन्हें नियुक्त कर ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में भूमि सर्वेक्षण के लिए तैनात कर दिया जाएगा. जिसके बाद जमीन सर्वे और चकबंदी का काम पूरा किया जाएगा. ये काम भी इन्हीं कर्मचारियों से कराया जाएगा.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि संविदा के आधार पर कुल 10 हजार पदों पर बहाली की जाएगी. इनमें से 8200 पद अमीन के होंगे. अन्य पदों पर बंदोबस्त अधिकारी, कानूनगो और लिपिक की बहाली की जाएगी.

शेयर करें