1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP में अब बदले जाएंगे मंडल अध्यक्ष, जिलों के भी खाली पद भरे जाएंगे

BJP में अब बदले जाएंगे मंडल अध्यक्ष, जिलों के भी खाली पद भरे जाएंगे

BJP प्रदेशभर में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा मंडल अध्यक्षों को बदलेगी। दो दिन के अंदर बड़ा बदलाव किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। BJP प्रदेशभर में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा मंडल अध्यक्षों को बदलेगी। दो दिन के अंदर बड़ा बदलाव किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों को तो बदल दिया गया लेकिन मंडल स्तर पर कोई भी सांगठनिक बदलाव नहीं हुआ था। प्रदेश में पार्टी के 1918 संगठनात्मक मंडल हैं।

कई मंडल अध्यक्ष निकाय चुनाव लड़कर चेयरमैन बन चुके हैं या सभासद। कुछ पूरी तरीक़े से निष्क्रिय हैं। ऐसे सभी मंडल अध्यक्षों को जल्द बदला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 22 दिसंबर को दिल्ली में होगी। दिसंबर के अंत तक ज़िलों के ख़ाली पद भी भरे जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com