Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का शपथ ग्रहण शुक्रवार को, सोनिया, मुलायम समेत विपक्षी दिग्गजों को भी न्योता

योगी सरकार का शपथ ग्रहण शुक्रवार को, सोनिया, मुलायम समेत विपक्षी दिग्गजों को भी न्योता

संत-महात्माओं के लिए भी कार्यक्रम स्थल पर लग रही हैं 300 कुर्सियां, देश के दिग्गज लोगों को किया गया आमंत्रित।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शाम चार बजे योगी-2 सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को विशेष बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के करीब सभी दिग्गज नेताओं के अलावा देश के बड़े उद्योगपतियों तथा फिल्म स्टार्स को भी इस मेगा इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के वरिष्ठ धर्माचार्यों और मठाधीशों को भी न्योता भेजा गया है। कार्यक्रम स्थल पर संतों के बैठने के लिए करीब 300 कुर्सियां लगवाई जा रही हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

योगी-2 सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम चार बजे राजधानी के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गुरुवार को सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर रिहर्सल भी आयोजित किया गया।

खास मेहमानों की सूची

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संगठन के अन्य केंद्रीय पदाधिकारी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। समारोह में भाग लेने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद मुखिया जयंत चैधरी और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समेत विपक्ष के भी कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अंबानी, अडानी तथा महिन्द्रा सहित देश के दर्जनों बड़े औद्योगिक घरानों और फिल्म स्टार्स और खिलाड़ियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसके अलावा देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों के धर्माचार्यों और साधु-संतों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ये हैं आमंत्रित मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री

पढ़ें :- Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर जिले में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत

– शिवराज सिंह चैहान – मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
– मनोहर लाल खट्टर – मुख्यमंत्री हरियाणा
– पेमा खांडू – मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
– एमएन वीरेन सिंह – मुख्यमंत्री, मणिपुर
– जयराम ठाकुर – मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
– विप्लव देवजी – मुख्यमंत्री त्रिपुरा
– प्रमोद सांवत – मुख्यमंत्री गोवा
– हेमंत विस्वा शर्मा – मुख्यमंत्री असम
– बसवराज बोम्मई – मुख्यमंत्री कर्नाटक
– भूपेन्द्र पटेल – मुख्यमंत्री गुजरात
– पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
– तारकेश्वर सिंह – उप मुख्यमंत्री बिहार
– रेणु देवी – उप मुख्यमंत्री बिहार
– वाई पैटन – उप मुख्यमंत्री नागालैंड
– चोनामीन – उप मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
– जिष्णु देव वर्मा – उप मुख्यमंत्री त्रिपुरा

समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति

– टाटा ग्रुप – एन चन्द्रशेखरन
– अम्बानी ग्रुप – मुकेश अम्बानी
– आदित्य बिरला ग्रुप -कुमार मंगलम बिरला
– अडानी ग्रुप – गौतम अडानी
– महिन्द्रा ग्रुप – आन्नद महिंद्रा
– हीरान्नदानी ग्रुप – दर्शन हीरा न्नदानी
– लुलु ग्रुप – यूसुफ अली
– टोरेंट ग्रुप – सुधीर मेहता
– गोयनंका ग्रुप – संजीव गोयनका
– लोढ़ा ग्रुप – अभिनंद लोढ़ा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com