1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर की कीमतें

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर की कीमतें

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी अच्छी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी अच्छी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस तरह आज लगातार 243वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पढ़ें :- कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, FMCG और रियल्टी शेयरों में तेजी

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है।

दिल्ली (Delhi): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

मुंबई (Mumbai): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।

पढ़ें :- भारत में अगस्त माह के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही : सरकार

कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई (Chennai): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।

पढ़ें :- वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद; सेंसेक्स 121 अंक लुढ़का, निफ्टी 0.34 प्रतिशत गिरा

पोर्टब्‍लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com