1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर की कीमतें

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर की कीमतें

वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्रेंट क्रूड 87.63 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 81.31 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्रेंट क्रूड 87.63 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 81.31 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में सरकारी तेल कंपनियो ने पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन किया है। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे संशोधित दाम जारी करती हैं।

पढ़ें :- कम बजट में बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2026: Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tigor EV पूरी जानकारी

हरियाणा में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 97.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहां डीजल की कीमत अब 90.08 रुपये हो गई है। पंजाब में पेट्रोल 21 पैसे और राजस्तान में 26 पैसे सस्ता हुआ है।

इन दोनों राज्यों में पेट्रोल की ताजा कीमत क्रमश: 96.68 और 108.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पंजाब में डीजल 87.03 रुपये और राजस्थान में 93.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 पैसे महंगा होकर 107.26 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। यहां डीजल की कीमत 93.90 रुपये हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी ईंधन की कीमत में हल्का इजाफा देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

पढ़ें :- आनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन: भजन संध्या के साथ सादगी और परंपरा का संगम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com