1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः छेड़छाड़ में मारपीट के चलते एक की मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर थाने पर किया हंगामा  

यूपीः छेड़छाड़ में मारपीट के चलते एक की मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर थाने पर किया हंगामा  

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते 2 सितंबर को युवतियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया था। जिसमें संघर्ष के चलते 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनमें से एक व्यक्ति की बुधवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद बुधवार देर शाम मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर थाने पर जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

By Rakesh 

Updated Date

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते 2 सितंबर को युवतियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया था। जिसमें संघर्ष के चलते 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनमें से एक व्यक्ति की बुधवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद बुधवार देर शाम मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर थाने पर जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के खंजापुर गांव की है। आरोप है कि 2 सितंबर को बाइक सवार युवक निशांत, प्रशांत, राजबीर, सुमित और राहुल ने टहलने गई दूसरे समुदाय की कुछ युवतियों के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद पीड़ित युवतियों ने इस बाबत अपने घर जाकर जानकारी दी तो पीड़ित परिवार के लोगों ने जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी युवकों के परिजनों ने युवतियों के परिजनों पर हमला बोल दिया।

जिसकी जानकारी होने पर 45 वर्षीय पड़ोसी कलीम उर्फ गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर जब बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपी युवकों के परिजनों ने कलीम पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया था। जिसमें कलीम सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसे उस समय पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

कलीम उर्फ गुड्डू की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार शाम को मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के गुस्साए परिजनों ने खतौली कोतवाली पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया था।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com