Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बनारस रेलवे स्टेशनः AC कोच रेस्टोरेंट में तब्दील , लजीज व्यंजनों के साथ मिलेगा सुखद यात्रा का एहसास

बनारस रेलवे स्टेशनः AC कोच रेस्टोरेंट में तब्दील , लजीज व्यंजनों के साथ मिलेगा सुखद यात्रा का एहसास

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के बनारस रेलवे स्टेशन पर बने पूर्वोत्तर रेलवे के पहले आनव्हील रेस्टोरेंट का उद्घाटन शनिवार (20 मई) को कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। ट्रेन के वातानुकूलित कोच को पूर्वोत्तर रेलवे ने रेस्टोरेंट मे तब्दील किया है।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के बनारस रेलवे स्टेशन पर बने पूर्वोत्तर रेलवे के पहले आनव्हील रेस्टोरेंट का उद्घाटन शनिवार (20 मई) को कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।

पढ़ें :- हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

दिखेगी काशी की समृद्ध विरासत और संस्कृति

ट्रेन के वातानुकूलित कोच को पूर्वोत्तर रेलवे ने रेस्टोरेंट मे तब्दील किया है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। ट्रेन के इस कोच के बाहरी हिस्से पर बनी कई प्रकार की आकर्षक कलाकृतियों और पेंटिंग के माध्यम से काशी की समृद्ध विरासत को दिखाने का प्रयास किया गया है।

वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद कर बनारस के बाल पंडितों द्वारा रेलवे के इस अनोखे प्रयोग को सफल होने की पूजा की गई। इसके बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने फीता काटकर इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। साथ में पूर्वोत्तर रेलवे के DRM रामाश्रय पाण्डेय भी मौजूद रहे।

बनारस की संस्कृति से भी होंगे रूबरू

पढ़ें :- कोहरे का असरः ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान

यात्री यहां आकर बनारस की संस्कृति से रूबरू होते हुए स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। जो भी आगंतुक इस रेस्टोरेंट में नास्ता करने आएंगे, वे अच्छे – अच्छे पकवानों का तो मजा लेंगे ही। साथ ही साथ उनको इस दौरान ट्रेन में बैठकर बिना हिले – डूले यात्रा करने की भी अनुभूति होगी।

रेलवे पैसेंजर्स के साथ-साथ आम जनमानस के लिए भी उपलब्ध

DRM रामाश्रय पांडेय ने बताया कि देश में इस तरह के रेस्टोरेंट का पहले भी प्रयोग हो चुका है लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे में यह पहला रेस्टोरेंट्स ऑनव्हील है। यह रेलवे पैसेंजर्स के साथ-साथ आम जनमानस के लिए भी उपलब्ध रहेगा। क्योंकि यह प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर स्थित है। इसे वाराणसी जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर भी जल्द शुरू किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com