1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पटना: गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस तो सेक्स वर्कर ने मांगे 3 हजार

पटना: गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस तो सेक्स वर्कर ने मांगे 3 हजार

पटना के स्टेशन इलाके में स्थित इस गेस्ट हाउस में जब पुलिस ने छापा मारा तो चार युवतियों समेत दो ग्राहक और मैनेजर गिरफ्तार किये गए. राजधानी पटना में जंक्शन के आसपास का इलाका सेक्स रैकेट के लिये लगातार बदनाम रहा है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राजधानी पटना में चल रहे जिस्मफरोशी के एक और खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

एक बार फिर से पटना जंक्शन के इलाके में कोतवाली थाने की पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. न्यू मार्केट स्थित गेस्ट हाउस में ये सेक्स रैकेट पिछले कई महीनों से चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम को यहां छापेमारी कर दी. रेड के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित गेस्ट हाऊस में चल रही जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ.

बता दें कि कोतवाली थाना को गुप्त सूचना मिली कि पटना जंक्शन से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित गेस्ट हाउस में खुलेआम सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाने के कुछ पुलिसकर्मी रविवार की रात सादी वर्दी में ग्राहक का वेश बनाकर गेस्ट हाउस पहुंचे थे. वहां की सीढ़ियों पर मौजूद इन सेक्स वर्कर्स ने पुलिसकर्मियों से अपने जिस्म का सौदा तीन हजार रुपए में करने की बातें कही.

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के इशारे पर गेस्ट हाउस के आसपास सादी वर्दी में मौजूद कोतवाली थाने की महिला अधिकारियों और महिला सिपाहियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गेस्ट हाउस के कमरे से इस छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को दो पुरुषों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की छापेमारी में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com