Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी ने वाइडेन से किया ये डील, भारत को मिलेगा बख्तरबंद लड़ाकू वाहन

पीएम मोदी ने वाइडेन से किया ये डील, भारत को मिलेगा बख्तरबंद लड़ाकू वाहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दौरे पर अमेरिका ने भारत को आठ पहियों वाले बख्तरबंद लड़ाकू वाहन ‘स्ट्राइकर’ और एम 777 गन देने का ऑफर किया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दौरे पर अमेरिका ने भारत को आठ पहियों वाले बख्तरबंद लड़ाकू वाहन ‘स्ट्राइकर’ और एम 777 गन देने का ऑफर किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

इन दोनों उपकरणों की पेशकश का अंतिम निर्णय बाइडन प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों पर निर्भर है। स्ट्राइकर को तालिबान का मुकाबला करने के लिए अफगानिस्तान में तैनात किया गया था।

ऐसी खबरें हैं कि बाइडन उन्हें यूक्रेन भी भेजने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका ने भारत की उत्तरी सीमाओं पर तोपखाने का मुकाबला करने के लिए 155 मिमी एम 777 हॉवित्जर तोपों को सटीक-निर्देशित लंबी दूरी के गोला-बारूद के साथ अपग्रेड करने की भी पेशकश की है।

भारत के पास पहले से ही 145 M777 हॉवित्जर तोपें हैं, जिनमें से 120 को महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने BAE सिस्टम के साथ बनाया है। भारतीय सेना 2020 में अमेरिका से हथियार लेने के बाद से अपने शस्त्रागार को किलर ड्रोन के साथ उन्नत करने पर विचार कर रही है।

भारत को चीन से लगती सीमा के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 3 अरब डॉलर से अधिक की लागत से सशस्त्र ड्रोन की भी आवश्यकता है।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com