1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी ने कहा- 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है ‘मेक इन इंडिया’  

PM मोदी ने कहा- 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है ‘मेक इन इंडिया’  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की है। श्री मोदी ने रेखांकित किया कि 'मेक इन इंडिया' देश को विनिर्माण और नवाचार महाशक्ति में बदलने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने सभी संभव तरीकों से 'मेक इन इंडिया' को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:“आज, हम मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे कर रहे हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की है। श्री मोदी ने रेखांकित किया कि ‘मेक इन इंडिया’ देश को विनिर्माण और नवाचार महाशक्ति में बदलने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने सभी संभव तरीकों से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:“आज, हम मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे कर रहे हैं।

पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम

मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो पिछले दशक से इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ हमारे देश को विनिर्माण और नवाचार का पावरहाउस बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। यह उल्लेखनीय है कि कैसे विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात बढ़ा है, क्षमताओं का निर्माण हुआ है और इस प्रकार, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भारत सरकार हर संभव तरीके से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुधारों में भारत की प्रगति भी जारी रहेगी। हम सब मिलकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे!”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com