Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूःं डॉक्टर दंपति के घर से 50 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

बदायूःं डॉक्टर दंपति के घर से 50 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

यूपी के बदायूं में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से 50 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाश सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौराहे के पास स्थित डॉक्टर दंपति के मकान में दाखिल हुए थे। बदमाशों ने डॉक्टर दंपति को बांध दिया था।

By Rakesh 

Updated Date

बदायूं। यूपी के बदायूं में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से 50 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाश सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौराहे के पास स्थित डॉक्टर दंपति के मकान में दाखिल हुए थे। बदमाशों ने डॉक्टर दंपति को बांध दिया था।

पढ़ें :- गाजियाबाद में 50 हजार का इनामिया मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, बाइक और असलहा बरामद

गेट पर आहट होने के बाद लूट में असफल होने पर फरार हो गए थे। इस घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ओपी सिंह ने बताया कि इन लोगों ने 10 दिन पहले रैकी की थी। वहीं पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बरेली ,शाहजहांपुर ,पंजाब में बदमाशों को तलाशने में जुटी हुई थी। इस लूटकांड में SOG और सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

एसएसपी ने बताया कि 7 आरोपी इस कांड में शामिल थे। 5 आरोपी घटना के समय अंदर गए थे और दो बाहर वेट कर रहे थे। इनमें से एक शाहजहांपुर का शंकर शोभित ,शाहनवाज और पंजाब के शमीम को अरेस्ट किया गया है। बदमाशों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं ।

पहले भी इस गैंग ने बरेली के बारादरी में ज्वेलरी की दुकान में लूट की थी और शाहजहांपुर में भी डकैती की घटना की थी। शहनवाज डॉक्टर एसएन अग्रवाल का ड्राइवर था।  उसने यह सूचना दी थी कि डाक्टर दंपति अकेले रहते हैं। उनसे 50 लाख मिलने की संभावना है। एसएसपी ने बदायूं पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कारवाई की जाएगी।

पढ़ें :- संभल में तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com