1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. प्रशांत किशोर का दावा- नीतीश फिर ठगेंगे जनता को, साधा निशाना

प्रशांत किशोर का दावा- नीतीश फिर ठगेंगे जनता को, साधा निशाना

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश फिर से जनता को ठगने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर बैलून में हवा हमने भरा है तो निकालेंगे भी हम ही।

By Rajni 

Updated Date

पटना। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश फिर से जनता को ठगने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर बैलून में हवा हमने भरा है तो निकालेंगे भी हम ही। आप लिखकर रख लीजिए। पूरी ताकत भाजपा ने बंगाल में लगा दी, फिर भी उन्हें नहीं जीतने दिया।

पढ़ें :- 'एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे...', 'बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु' वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर

आप जिनके साथ 30 साल से हैं। आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए। स्थिति बदल कर रख दूंगा। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है तो जो कानून देश में बनता है वह लोकसभा और राज्यसभा में पास होता है। राज्यसभा में आज उपसभापति कौन है ?

आज कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है कि राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी हैं, हरिवंश, कौन है? हरिवंश जी नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। अगर नीतीश कुमार ने NDA छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं। उस एमपी को हटाते क्यों नहीं। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट दिया था।

2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा। फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। मैं उनके साथ रहा हूं मुझे उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता। जब CAA और NRC आया था और लोगों पर तलवार लटकी थी तो किसने अपना गर्दन बंगाल में जाकर फंसाया? कौन वीर बिहार का बंगाल में लड़ने गया था?

लालू यादव गए थे कि तेजस्वी यादव गए थे कि नीतीश कुमार गए थे? कोई नहीं गया था। हम गए थे अपना कंधा लगाने अपनी गर्दन फंसाई थी। आज भाजपा बंगाल में जीत गई होती तो आप लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते। हमने भाजपा को हराया है।

पढ़ें :- बिहारः सबकी निगाहें पूर्णिया लोकसभा सीट से खड़े निर्दलीय पप्पू यादव पर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com