1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी इंडिया वाटर वीक कार्यक्रम का उद्घाटन, सीएम योगी भी होंगे शामिल, पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी इंडिया वाटर वीक कार्यक्रम का उद्घाटन, सीएम योगी भी होंगे शामिल, पढ़ें

सीएम योगी आज नोएडा आ रहे है। नोएडा में एक्सपो सेंटर में डंडिया वाटर के कार्मक्रम का उद्घाटन करने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सीएम योगी आज नोएडा आ रहे है। नोएडा में एक्सपो सेंटर में डंडिया वाटर के कार्मक्रम का उद्घाटन करने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेगी। वो सड़क के मार्ग से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वाटर वीक के कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, इस वाटर वीक की थीम समानता के साथ सतत विकास रखा गया है।

पढ़ें :- कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन के दौरे पर मथुरा आयेंगे सीएम योगी, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

5 दिन तक चलने वाले वाटर वीक में इंडिया वाटर वीक में दुनिया भर में गंभीर होते जल संकट से निपटने के लिए परंपरागत जल स्रोत के संरक्षण, नदियों के पुनरुत्थान, जल प्रबंधन, सतत विकास के लिए जल की उपयोगिता विषयों पर मंथन, अनुभव,नए लक्ष्य को साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान चार तकनीकी सत्र, दस सेमिनार, दस पैनल डिस्कशन होंगे। इनके जरिये जल संकट की चुनौतियों ने निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, बिश्वेश्वर टुडु भी शामिल होंगे। डेनमार्क, फिनलैंड, सिंगापुर जैसे देश भी कार्यक्रम के पार्टनर हैं। इंडिया वाटर वीक के सातवें संस्करण की तैयारी को लेकर दिन भर अधिकारी जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल के आस पास सुरक्षा बलों ने कड़ी चौकसी शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- CM Yogi Adityanath Highlights Importance of Health Services in Gorakhnath Yatra, Stresses on India’s Spiritual and Social Traditions
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com