मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिज़नेस

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को पूरे देश में Fuel Price को जारी कर दिया गया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे देश भर में Petrol-Diesel Rate जारी करती हैं।

शेयर करें

हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को पूरे देश में Fuel Price को जारी कर दिया गया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे देश भर में Petrol-Diesel Rate जारी करती हैं।

आज यानी 23 नवंबर 2022 के दिन भी देश भर में तेल के दाम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। 22 मई के बाद से ही तेल के दाम देश भर में स्थिर चल रहे हैं।

हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को राजधानी दिल्ली में Petrol-Diesel के रेट की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और 1 लीटर डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।

बुधवार के दिन UP की राजधानी लखनऊ की अगर बात की जाए तो आज आपको 1 लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 96.79 रुपये जबकि 1 लीटर डीजल खरीदने के लिए 89.76 रुपये खर्च करने होंगे। नोएडा में पेट्रोल के दाम 96.79 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का रेट 89.96 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं पटना में 1 लीटर पेट्रोल 107.24 रुपये और 1 लीटर डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। गुरुग्राम में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 97.19 रुपये और डीजल की कीमत 90.05 रुपये है।

शेयर करें