1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जून को बुलाई मंत्रि परिषद की बैठक, सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जून को बुलाई मंत्रि परिषद की बैठक, सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा

बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही मंत्रालयवार कामकाज का आकलन भी किया जाएगा। जिसके आधार पर मंत्रियों के प्रदर्शन का भी आकलन होगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 जून। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। होनी वाली इस बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

पढ़ें :- हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं, किसी को 'वंदे मातरम्' गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते : वारिस पठान

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 29 जून को होने वाली बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। साथ ही मंत्रियों के कामकाज का प्रेजेंटेशन भी होगा। बैठक संसद भवन के एनेक्सी में शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी।

जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही मंत्रालयवार कामकाज का आकलन भी किया जाएगा। जिसके आधार पर मंत्रियों के प्रदर्शन का भी आकलन होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com