1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऊंचाहार में तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की चार नंबर यूनिट से उत्पादन ठप

ऊंचाहार में तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की चार नंबर यूनिट से उत्पादन ठप

यूपी के ऊंचाहार में एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर चार तकनीकी खराबी के चलते रविवार की रात बंद हो गई।

By Rakesh 

Updated Date

रायबरेली। यूपी के ऊंचाहार में एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर चार तकनीकी खराबी के चलते रविवार की रात बंद हो गई। इसके चलते 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया। शनिवार की रात बिजली की मांग कम होने की वजह से बंद की गई तीनों यूनिटें चालू कर दी गई हैं।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

एनटीपीसी परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें यूनिट एक, दो, तीन, चार व पांच 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट बिजली बनती है।

बिजली की मांग कम होने के चलते शनिवार की रात यूनिट एक, दो व छह को बंद कर दिया गया था। इससे परियोजना में 920 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था। रविवार की रात परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली चौथी यूनिट में खराबी आ गई। इसके चलते यूनिट बंद हो गई।

यूनिट बंद होते ही परियोजना में बिजली संकट पैदा होने के आसार बढ़ गए। उधर, बिजली की मांग भी बढ़ गई। इसके चलते अधिकारियों ने सोमवार की दोपहर बंद की गई तीनों यूनिटों को चालू करा दिया। इनसे बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया है।

पढ़ें :- Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com