Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राहुल गांधी दी श्रद्धांजलि, बीजेपी पर साधा निशाना, पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राहुल गांधी दी श्रद्धांजलि, बीजेपी पर साधा निशाना, पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची और इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं शनिवार को राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी । कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची और इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं शनिवार को राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी । कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर भी श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- बीजेपी भेदभाव को खत्म कर रही है सामान्य नागरिक संहिता बीजेपी का मुख मुद्दा रहा है: केशव प्रसाद मौर्य

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बताया, “राहुल ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक स्थल शांति वन, इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल और राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि विजय घाट भी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।”

वहीं भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी का हमला जारी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यात्रा पर कहा, “कांग्रेस की यह यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है। उन्हें पहले परिवार की भलाई के बारे में नहीं बल्कि देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।”

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन के भी आईटीओ के पास भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी आज सुबह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। दिल्ली में प्रवेश करते समय राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में “भय और हिंसा” फैलाने का आरोप लगाया।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com