1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rampur By-Election: आकाश और आसिम आज करेंगे नामांकन,सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम

Rampur By-Election: आकाश और आसिम आज करेंगे नामांकन,सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम

Rampur By-Election : विधानसभा उप चुनाव के लिए 11 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है. हालांकि भाजपा और सपा ने मंगलवार को ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Rampur By-Election : भाजपा प्रत्याशी के साथ संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा के साथ पूर्व मंत्री आजम खां मौजूद रहेंगे. आजम खां की विधायकी रद्द होने के चलते ही रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई है.

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

एसपी बोले, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए 11 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया चल रही है.सपा और भाजपा की ओर से गुरुवार को 11 बजे नामांकन कराने की बात कही गई है. इसे लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को सपा और भाजपा प्रत्याशी नामांकन करा रहे हैं, इसलिए कलक्ट्रेट के साथ ही आसपास के मार्गों पर भी कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे . चुनाव आयोग ने जो निर्देश जारी किए हैं, उनका पूरी तरह पालन कराया जाएगा.

इस बीच भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खान के वोट देने के अधिकार को समाप्त किए जाने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने एसडीएम सदर और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी से शिकायत की है.

.

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com