Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के बेटी का निधन, सीएम ने जताई संवेदना

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के बेटी का निधन, सीएम ने जताई संवेदना

Jharkhand News : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि पूरा राज्य आपके साथ खड़ा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 6 जुलाई 2022। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सीएम को व्यक्तिगत कारणों की वजह से 15 दिनों के अवकाश पर जाने की बात कही थी। जानकारी मिली है कि उनकी बेटी का दिल्ली में निधन हो गया है। जिसकी वजह से उन्हें अवकाश लेना पड़ा। बताया गया है कि उनकी बेटी दिल्ली के एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी। बीते दिनों उनकी बेटी को सिर में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को उनकी बेटी के ब्रेन की सर्जरी की गई थी, लेकिन कुछ देर बार ही उसका निधन हो गया। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।

पढ़ें :- Jharkhand news: बोकारो में रूई और फोम की दुकान में लगी भीषण आग, स्टोर में रखे सामान जलकर हुए खाक

जानकारी के मुताबिक झारखंड राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय बेटी एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थी। उनकी बेटी को सिर में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबरों के अनुसार डॉक्टरों ने ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग होने और उसे तत्काल निकालने की बात कही थी, जिसके बाद उनकी बेटी की सर्जरी हुई। लेकिन सर्जरी के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन पर शोक जताते हुए सीएम सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह जी की बिटिया के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य श्री सुखदेव जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी जताया दुख

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस घटना पर ट्वीट करते हुए अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा कि “झारखंड के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह जी की दिल्ली में पढ़ाई कर रही पुत्री के असामयिक निधन की सूचना दुःखद है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान एवं परिजनों को इस बज्रपात समान पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांतिः”

झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने जताई संवेदना

राजेश ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह जी की बिटिया सिमरन के असामयिक निधन की दुःखद खबर सुनकर मर्माहत हूं। ईश्वर बिटिया को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुखद घड़ी में हम सब श्री सुखदेव सिंह जी के साथ खड़े है।

पढ़ें :- Jharkhand News : हजारीबाग में पुआल में आग लगने से 2 बच्चों की मौत, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं,

फिलहाल मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अवकाश से लौटने तक विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है। अरुण कुमार सिंह विकास आयुक्त होने के साथ-साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में भी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com