1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. सावन पर 19 साल बाद दुर्लभ संयोग, भक्तों पर बरसेगी शिव संग गौरी की असीम कृपा

सावन पर 19 साल बाद दुर्लभ संयोग, भक्तों पर बरसेगी शिव संग गौरी की असीम कृपा

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को सभी महीनों में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को सभी महीनों में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। शिव भक्तों को पूरे साल सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता है कि श्रावण के हर सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पर तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इस साल सावन 59 दिनों का होगा। पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं साल 2023 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार होंगे, कितने मंगला गौरी व्रत होंगे और क्या है शुभ संयोग।

सावन माह 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर होगा। इस बार सावन की शुरुआत पहले मंगला गौरी व्रत से हो रही है।

19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि श्रावण में अधिकमास होने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत आएंगे. ऐसे में महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए भक्तों को 2 महीने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार सावन में अधिकमास 18 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 16 अगस्त 2023 को खत्म होगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com