मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी से 12 करोड़ की ठगी, मुनाफा के नाम पर लगाया चूना

HO BUREAU

यूपी की राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी से 12 करोड़ की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम के आदेश पर जालसाज दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

fraud
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी से 12 करोड़ की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम के आदेश पर जालसाज दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जालसाज दंपती ने रियल एस्टेट कारोबारी को मुंबई की कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों का चूना लगाया। आरोपी प्रवीण सिंह पत्नी नीता सिंह और उसका साला धीरेंद्र सिंह ने झांसे में लेकर ठगी की है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर निवेश में 12 करोड़ लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर इंदिरा नगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें