लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठगों ने पूर्व मुख्य सचिव को निशाना बनाया। IAS आलोक रंजन के क्रेडिट कार्ड से 383 अमेरिकन डॉलर की शॉपिंग हो गई। आलोक रंजन ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल को लेकर कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को SBI का कर्मचारी बताया।
उस व्यक्ति ने उनसे फोन पर कुछ नंबर डायल करने को कहा। व्यक्ति की बातों में उलझ कर आलोक ने नंबर डायल किए। इस दौरान शाम लगभग 6:30 बजे आलोक रंजन के पास 383 डॉलर के ट्रांजेक्शन का sms आया। श्री रंजन ने बताया कि लगभग 32 हज़ार रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। जिसके बाद SBI और गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।