मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः पत्नी ने पति को वाइपर से मारकर घर से निकाला, पीड़ित पहुंचा पुलिस के पास

HO BUREAU

अक्सर देखने और सुनने में आता है कि पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी द्वारा पति पर ये आरोप लगाए जाते हैं कि पति ने पत्नी को मारा और पत्नी ही पीड़ित होती है,लेकिन यहां मामला उल्टा है। एक पति ने अपनी पत्नी पर ही आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसे बेरहमी से वाइपर से पीटा। ये पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई।

FIR
शेयर करें

अंबाला। अक्सर देखने और सुनने में आता है कि पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी द्वारा पति पर ये आरोप लगाए जाते हैं कि पति ने पत्नी को मारा और पत्नी ही पीड़ित होती है,लेकिन यहां मामला उल्टा है। एक पति ने अपनी पत्नी पर ही आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसे बेरहमी से वाइपर से पीटा। ये पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि पीड़ित पति थाने पहुंच गया। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करवा डाली। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पति ने मार खाते हुए कि वीडियो भी पुलिस को सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने बताया कि लगभग 3 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। इसके बाद से उनके लड़ाई झगडे शुरू हो गए थे।

कई बार ये लड़ाई- झगड़े पुलिस तक पहुंचे लेकिन हर बार उसकी पत्नी ने अपनी गलती मान ली। इस बार तो पत्नी ने सभी हदें पार करते हुए उसको वाइपर से मारा और कपड़े समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। मामले की जांच कर रहे आईओ ने बताया कि पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें