1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. एहसास हो जाए कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि गरीब का राज है: तेजस्वी यादव

एहसास हो जाए कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि गरीब का राज है: तेजस्वी यादव

मेला का उद्घाटन के मौके पर भी तेजस्वी यादव बीजेपी को घेरने से नहीं चूके। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से कहा कि वे मेला में आने वाले पर्यटकों की ऐसी मेहमान नवाजी करें कि जो लोग जंगलराज की दुहाई देते हैं उन्हें एहसास हो जाए कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि गरीब का राज है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोनपुर पहुंचकर पशु मेला का शिलान्यास  किया। कोरोना के कारण दो साल के बाद इस साल सोनपुर मेला का आगाज हुआ है, जो अगले 32 दिनों तक चलेगा। इस वर्ष 35 लाख पर्यटकों के सोनपुर मेला में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- बिहार में नई सियासी शुरुआत: Samrat Choudhary बने CM, Nitish Kumar के बाद क्या बदलेगी राजनीति?

मेला का उद्घाटन के मौके पर भी तेजस्वी यादव बीजेपी को घेरने से नहीं चूके। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से कहा कि वे मेला में आने वाले पर्यटकों की ऐसी मेहमान नवाजी करें कि जो लोग जंगलराज की दुहाई देते हैं उन्हें एहसास हो जाए कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि गरीब का राज है।

तेजस्वी ने सोनपुर मेला को अद्भुत बताते हुए कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला को और आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सारण जेपी की धरती रही है खुद उनके पिता लालू प्रसाद की कर्मभूमि भी है लिहाजा इस मेले का जो गौरवशाली इतिहास रहा है उसे वापस लौटाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही डिप्टी सीएम बने हैं इसलिए सभी लोगों को साथ लेकर चलना है, चाहे वह सवर्ण हो, दलित हो, महिला हों, पुरुष हो या पिछड़ा हों सबको साथ लेकर चलना है। सरकार ने 10 लाख रोजगार और 10 लाख लोगों को नौकरी देने का जो वदा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा

उन्होंने कहा कि बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो सिर्फ जुमला बोलते है लेकिन हमलोगों को तो काम करना है। कही कोई गड़बड़ी कर रहा है तो उसपर कार्रवाई भी हो रही है। केवल पटना में ही औचक निरीक्षण नहीं होगा बल्कि बिहार के सभी जिले में औचक निरीक्षण होगा लेकिन आप लोगो ने विश्वास किया है उस विश्वास को बनाए रखियेगा। इस दौरान तेजस्वी ने भोजपुरी में कहा कि छपरा के लोग बहुत होशियार हैं और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कौन बढ़िया है और कौन लोग खराब हैं।

पढ़ें :- नीतीश कुमार के हटने के बाद क्या खत्म होगी बिहार में शराबबंदी? जानिए क्या बदल सकता है कानून

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com