1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने कार्यकारी प्रशिक्षु के पद पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने कार्यकारी प्रशिक्षु के पद पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट cochinshipyard.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई तय की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य योग्यता होनी चाहिए।

इस भर्ती पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। और इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा, लेखन कौशल और व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com