मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

भारत की एक बड़ी कंपनी के कर्मचारियों को झटका! 350 कर्मचारियों की होगी छंटनी

इंडिया वॉइस

दुनियाभर में बढ़ रही मंदी का सीधा असर आईटी सेक्टर पर देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में आईटी सेक्टर के कई कर्मचारियों की छंटनी हो सकती हैं.

शेयर करें

आईटी सेक्टर में नौकरी कर रहे लोगों को एक बड़ा झटका लग सकता हैं.देश की बड़ी कंपनी एचसीएल टेक एक बेहद बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने करीब 350 काम करने वाले लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है. ऐसे में इस सैकड़ों कर्मियों का 30 सितंबर 2022 को कंपनी में आखिरी दिन होगा.

देश की बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने यह फैसला मंदी को देखते हुए लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के लिए किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. माइक्रोसॉफ्ट के साथ एचसीएल का इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ मतभेद था. इसके बाद कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के हाथ से निकलने के बाद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है. सभी कर्मचारियों का 30 सितंबर 2022 कंपनी में आखिरी दिन होगा.

दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई और मंदी का सीधा असर आईटी सेक्टर पर देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स का यह दावा है कि आने वाले वक्त में आईटी सेक्टर के कई कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है. वहीं बात करें HCL Technologies कि तो कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से इस खबर पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है

शेयर करें