मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

पूर्व सांसद अतीक के बेटे समेत सात अपराधियों पर पच्चीस-पच्चीस हजार का इनाम घोषित

इंडिया वॉइस

कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया। उक्त सभी कुख्यात अपराधी 31 दिसम्बर वर्ष 2021 से फरार है।

court hammer
शेयर करें

प्रयागराज : गुजरात के अहमदाबाद जेल में बन्द माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत सात अपराधियों पर पुलिस ने आपरेशन शिकंजा अभियान के तहत पच्चीस-पच्चीस का इनाम घोषित किया। फरार चल रहे सातों अपराधियों के खिलाफ करेली थाने में जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मीडिया सेल ने मंगलवार को जानकारी दी कि खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया निवासी मो.अली उर्फ अली अहमद पुत्र अतीक अहमद तथा खुल्दाबाद न्यू चकिया निवासी मोहम्मद असद पुत्र मो. अफाक, पड़ोसी मो.आरिफ उर्फ कछौली उर्फ खचैली पुत्र नईमुद्दीन, धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी संजय सिंह पुत्र अग्रसेन सिंह, धूमनगंज के कसारी मसारी गांव निवासी फुल्लू पुत्र तुफैल, खुल्दाबाद जल संस्थान परिसर निवासी अमन पुत्र नफीस, मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी इमरान उर्फ गुड्डू के खिलाफ करेली थाने में जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया। उक्त सभी कुख्यात अपराधी 31 दिसम्बर वर्ष 2021 से फरार है। इस इनाम की राशि को कुख्यात अपराधियों के मुठभेड़ के दौरान मारे जाने पर जांच के बाद पुलिस टीम को दी जा सके।

शेयर करें