Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Commissioner of Delhi Police: संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

Commissioner of Delhi Police: संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस के नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2022। Delhi police Commissioner : दिल्ली के पुलिस कमीश्नर को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन इन सभी को विराम देते हुए गृह मंत्रालय ने दोपहर नए कमिश्नर के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। जानकारी के अनुसार अब दिल्ली पुलिस की कमान आईटीबीपी के महानिदेश रहे संजय अरोड़ा संभालेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से इस आदेश को जारी कर दिया गया है। वह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की पद पर 31 जुलाई 2025 तक रहेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे। आज वह रिटायर होने जा रहे हैं। पिछले वर्ष राकेश अस्थाना को एक वर्ष का सेवा विस्तार देते हुए, दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था। फिलहाल आपको बता दें कि संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी है। उन्हें अगस्त 2021 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का डीजी नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत-चीन एलएसी गार्डिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था।

संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर ITBP में सेवा दे चुके हैं। संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2000 तक उत्तराखंड के मातली में ITBP की बटालियन की कमान संभाली थी। उस दौरान वे अपने जवानों को दिन में तीन सेब खाने पर जोर देते थे, इसीलिए उन्हें आजतक ‘तीन सेब साहब’ के नाम से जाना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com