मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Sanjay Raut : राज्यसभा में उठाएंगे संजय राउत की गिरफ्तारी का मुद्दा- अनिल देसाई

इंडिया वॉइस

राज्यसभा सदस्य और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा की मांग की है।

शेयर करें

मुंबई, 01 अगस्त। आज शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने कहा कि संजय राउत का मुद्दा राज्यसभा में रखने के लिए उन्होंने पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि संजय राऊत की गिरफ्तारी शिवसेना की आवाज दबाने के लिए की गई है।

सड़क से संसद और कोर्ट में लड़ाई

अनिल देसाई ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संजय राउत के प्रयास से राज्य में महाविकास आघाड़ी लोकहित के लिए बेहतर काम कर रही थी। संजय राउत सरकार के संदर्भ में खुलकर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए ED ने उनपर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले संजय राउत ED के सामने पेश होकर अपनी बात रखी थी। लेकिन उन्हें झूठे मामलों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ शिवसेना सड़क से संसद और कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा की मांग

वहीं राज्यसभा सदस्य और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस समय संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए हर सांसद का कार्यक्रम तय रहता है। ED को इसका ध्यान रखना चाहिए। इसका जवाब ED को देना होगा कि वो क्या कर रही है। उन्होंने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा की मांग की है।

गौरतलब है कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को मीडिया को बताया था कि ED की कार्रवाई लज्जाहीन तरीके से उन्हें शिवसेना से अलग करने के लिए की जा रही है। शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन शिवसेना इस तरह के हमले कई बार झेल चुकी है। शिवसैनिक इस लड़ाई का भी सामना करने के लिए तैयार हैं।

टैग: maharashtra
शेयर करें