1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊः स्कॉर्पियो में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती रही स्कूटी, दोनों बेटों सहित चार की मौत

लखनऊः स्कॉर्पियो में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती रही स्कूटी, दोनों बेटों सहित चार की मौत

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीती रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बीती रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा - 'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी...',

विकास नगर मामा चौराहे के पास मंगलवार (30 मई) देर रात स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी समेत दंपति व उसके दोनों बेटे स्कॉर्पियो में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते रहे। हादसे में चारों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर

लहरपुर सीतापुर निवासी राम सिंह(35) अपनी पत्नी ज्ञाना देवी (32) और दोनों बेटों के साथ स्कूटी से रात करीब दो बजे मामा चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी समेत पूरा परिवार उसमें फंसकर घिसटता रहा।

विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। संदिग्धता के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है। शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला शुरुआती जांच में सामने आ रहा है।

पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com