1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में स्कूल बस में आग लगने से बच्चों में मची चीख-पुकार

मथुरा में स्कूल बस में आग लगने से बच्चों में मची चीख-पुकार

चौमुहां में हाइवे पर अकबरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस में आग लग गई। बस में धुआं का गुबार उठता देख चालक ने बस को हाइवे किनारे रोक दिया। हादसा देख बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर बस में सवार सभी बच्चों की जान बचाई।

By HO BUREAU 

Updated Date

मथुरा। चौमुहां में हाइवे पर अकबरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस में आग लग गई। बस में धुआं का गुबार उठता देख चालक ने बस को हाइवे किनारे रोक दिया। हादसा देख बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर बस में सवार सभी बच्चों की जान बचाई।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुचें। स्कूल प्रबंधन पर बच्चों के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन सुविधा के नाम पर बच्चों के परिजनों को गुमराह कर मोटी रकम वसूल रहा है, लेकिन सुरक्षा को कोई ध्यान नहीं रख रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com