मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

भारत में गूगल पर कसा जाएगा शिकंजा, उठाया जाएगा ये बड़ा कदम

Rajni

भारत सरकार गूगल के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है। रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस बात की जानकारी दी।

google
शेयर करें

नई दिल्ली। भारत सरकार गूगल के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है। रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस बात की जानकारी दी।

राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक ‘पिछले साल एक एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने पाया कि गूगल अपनी ताकतों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अक्टूबर में दो मामलों में अल्फाबेट इंक की कंपनी गूगल पर 275 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था।

मामला ऑनलाइन सर्च और एंड्रॉइड ऐप स्टोर जैसे बाजारों में अपनी प्रमुख स्थिति का फायदा उठाने का था। सीसीआई ने गूगल से प्री-इंस्टॉलिंग ऐप्स से संबंधित स्मार्टफोन निर्माताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को बदलने के लिए भी कहा था।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब गूगल को दुनिया भर में एंटीट्रस्ट जांच का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने एक यूरोपीय अदालत ने 2018 के एक फैसले को बरकरार रखते हुए गूगल को बड़ा झटका दिया था।

टैग: action india
शेयर करें