1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊः रिटायर्ड दरोगा के इकलौते बेटे का शव मिलने से सनसनी, घटनास्थल से चाकू, हेलमेट, पर्स और एक मोबाइल बरामद

लखनऊः रिटायर्ड दरोगा के इकलौते बेटे का शव मिलने से सनसनी, घटनास्थल से चाकू, हेलमेट, पर्स और एक मोबाइल बरामद

यूपी की राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर में पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास रविवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित यादव (35) के रूप में हुई है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर में पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास रविवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित यादव (35) के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड दरोगा का इकलौता बेटा था।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा - 'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी...',

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और घटनास्थल से खून से सना चाकू, हेलमेट, पर्स और एक मोबाइल बरामद किया। कुछ दूरी पर अंकित की बुलेट खड़ी मिली।

अंकित अमौसी एयरपोर्ट पर टेक्निशियन (संविदाकर्मी) थे। सरोजनीनगर के बेहसा गांव निवासी विजय प्रकाश दरोगा से रिटायर्ड हैं। पिता के मुताबिक 14 जुलाई को अंकित केदारनाथ से लौटा था। वहां पर उसका मोबाइल गुम हो गया था। जिसकी शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर रविवार सुबह करीब 11 बजे अंकित सरोजनीनगर थाना जाने के लिए घर से निकला था।

आधार कार्ड के जरिए हुई मृतक की शिनाख्त 

कई घंटे बीतने के बाद भी वह नहीं लौटा। इस बीच शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिपरसंड स्टेशन के पास एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी तब वह थाने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की। अंकित के पास से उसका आधार कार्ड मिला था। जिसके जरिए उसकी शिनाख्त हुई।

पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com