1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. उद्धव ठाकरे को फिर झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर

महाराष्ट्र की सियासत में फिर से बदलाव हुआ है। एक और सांसद ने उद्धव ठाकरे की पार्टी का साथ छोड़ दिया है  इस बार शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर उद्धव कैंप का साथ छोड़कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। इस तरह अब वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बालासाहेब की शिवसेना का हिस्सा हो गए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

महाराष्ट्र की सियासत में फिर से बदलाव हुआ है। एक और सांसद ने उद्धव ठाकरे की पार्टी का साथ छोड़ दिया है  इस बार शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर उद्धव कैंप का साथ छोड़कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। इस तरह अब वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बालासाहेब की शिवसेना का हिस्सा हो गए हैं।

पढ़ें :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा- गंदी राजनीति का पड़ेगा व्यापक असर

गजानन कीर्तिकर नॉर्थ वेस्ट मुंबई से शिवसेना के सांसद हैं। शिवसेना के 18 लोकसभा सांसदों में से कीर्तिकर 13वें सांसद हैं, जो एकनाथ शिंदे के साथ गए हैं। गौरतलब है कि शिवसेना के 56 विधायकों में से 40 पहले ही एकनाथ शिंदे के साथ हैं। इन्हीं के समर्थन के दम पर शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है।

कीर्तिकर का आंदोलन पिछले तीन महीने से चल रहा था. अंत में उन्होंने मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। गजानन कीर्तिकर के एकनाथ शिंदे की पार्टी को समर्थन करने से उनके साथ लोकसभा सांसदों की संख्या 13 हो गई है, जबकि 3 राज्यसभा सांसदों के साथ उद्धव ठाकरे के पास अब 9 सांसद रह गए हैं।

बता दें कि गजानन कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना के सांसद हैं। 1995 में वह बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार में गृह राज्यमंत्री भी थे. 79 साल के गजानन कीर्तिकर पिछले दिनों जब बीमार थे, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें देखने उनके घर भी गए थे।

इसके बाद शिंदे ने ट्वीट किया, मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र के पॉपुलर सांसद गजानन कीर्तिकर ने आज आधिकारिक रूप से पार्टी में प्रवेश किया। इस मौके पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं।

पढ़ें :- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com