मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्या पर फेंका जूता, हमलावर को पीटकर किया अधमरा

Rakesh

सपा के महासम्मेलन में सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंका गया। वकील के भेष में आए युवक ने सम्मेलन के दौरान उन पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाग रहे हमलावर को पकड़ लिया।

police
शेयर करें

लखनऊ। सपा के महासम्मेलन में सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंका गया। वकील के भेष में आए युवक ने सम्मेलन के दौरान उन पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाग रहे हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हमलावर को इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया।

लखनऊ में सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन के दौरान मारपीट हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

उस पर आरोप था कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका। ये वाकया होने के बाद पूरे आयोजन में गहमा-गहमी मच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बचाकर हमलावर को अपनी कस्टडी में लिया है। युवक का नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है।

शेयर करें