1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा; नार्को टेस्ट 1 दिसंबर को

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा; नार्को टेस्ट 1 दिसंबर को

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट आज यानि मंगलवार (29 नवंबर) को पूरा हो गया है. साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका को मंजूर कर लिया, जिसमें उन्हें 1 दिसंबर से नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराने की अनुमति दी गई थी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shraddha Murder case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का मंगलवार को नई दिल्ली स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) कार्यालय में पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हुआ। एफएसएल के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि पूनावाला पर पॉलीग्राफ का काम पूरा हो गया है और जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। साकेत कोर्ट ने मंगलवार (29 नवंबर) को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आफताब पूनावाला की नार्को जांच कराने की अनुमति दे दी. पूनावाला के वकील अबिनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को एक दिसंबर और पांच दिसंबर को रोहिणी स्थित प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

पढ़ें :- CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति बनाए रखने की शर्त

दिल्ली पुलिस को साकेत कोर्ट ने 1 दिसंबर को पूनावाला का नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।

बता दें कि, आफताब पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. ऐसा आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंका.

कल आफताब पर हुआ था हमला

आपको बता दें कि, सोमवार (28 नवंबर) को FSL से वापस ले जाते समय उस पुलिस वैन पर हमला हुआ था जिसमें आफताब मौजूद था. हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस वैन पर पत्थरबाजी भी की थी. इस हमले के बाद आफताब को मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा में एफएसएल रोहिणी ले जाया गया. सुबह से ही रोहिणी एफएसएल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी.

पढ़ें :- 'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है...', दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला

कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया एफएसएल। पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म होने के बाद आफताब को भारी सुरक्षा के बीच एफएसएल रोहिणी से तिहाड़ जेल ले जाया गया. इस दौरान एफएसएल के बाहर सड़क पर आवाजाही को रोक दिया गया. पुलिस ने क्लीयर पैसेज दिलाया, जिसके बाद पुलिस वैन को एस्कॉर्ट के साथ ले जाया गया. एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज पूरा हो गया. यह पिछले हफ्ते शुरू हुआ था.

नार्को टेस्ट के लिए तैयार

एफएसएल के सहायक निदेशक ने कहा कि हम इस मामले को प्राथमिकता पर रख रहे हैं और रिपोर्ट (पुलिस को पॉलीग्राफ टेस्ट की) जल्द दी जाएगी. पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस जांच में सहयोग मिलने की उम्मीद है. हम लोग नार्को टेस्ट (Narco Test) के लिए तैयार हैं. अभी तक पुलिस की तरफ से आवेदन नहीं मिला है. जैसे ही आवेदन मिलता है, हम उसे आगे बढ़ाएंगे.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com