1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिमगिरी एक्सप्रेस के पहिए में उठा धुआं, यात्रियों में हड़कंप

हिमगिरी एक्सप्रेस के पहिए में उठा धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जम्मू से हावड़ा जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस के पहिए में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ब्रेक जाम होने की वजह से ट्रेन के पहिए में आग लगी।

By Rakesh 

Updated Date

बिजनौर। जम्मू से हावड़ा जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस के पहिए में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ब्रेक जाम होने की वजह से ट्रेन के पहिए में आग लगी।

पढ़ें :- यूपी में करदाताओं को राहत, निकायों की मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

गेट मैन ने जब एक्सप्रेस के पहिए में धुआं उठते देखा तो उसने नगीना स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को नगीना में रोक दिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटना से ट्रेन यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना बिजनौर के नगीना रेलवे स्टेशन की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com