1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

अब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है। मुगल रोड अभी भी बंद है। यातायात विभाग ने आज सुबह ट्वीट करके कहा, ‘मुगल रोड और एसएसजी रोड बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।’

मौसम अधिकारी ने बताया कि बारिश के बीच मेहर, रामबन में रुक-रुक कर पथराव हुआ, इसके बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग खुला रहा। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश और हिमपात हुआ। यह केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए ठंडी रात थी। कश्मीर घाटी के ग्रामीण इलाकों में तो बहुत ठंडी पड़ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वातावरण में आज भी स्मॉग छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com