मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः पत्नी की विदाई न होने पर दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, सास को गोली मारकर उतारा मौत के घाट  

Rajni

बिहार के मोतिहारी जिले में पत्नी की विदाई नहीं होने से दामाद इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी।

murder
शेयर करें

मोतिहारी। बिहार के  मोतिहारी जिले में पत्नी की विदाई नहीं होने से दामाद इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका का नाम गायत्री था।

घटना कुंडवा चैनपुर थाना इलाके की है। आरोपी छोटन बार-बार ससुरालवालों को पत्नी की विदाई की धमकी दे रहा था। आरोपी की पत्नी राखी ने बताया कि वह घर के पास स्थित खेत में मां के साथ मूंग तोड़ने गई थी। मां बोली कि तुम काम करो, मैं आगे जा रही हूं। मां खेत पार करके घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान पटाखे जैसी आवाज आई। मैं वहां पहुंची तो देखा कि छोटन मेरी मां को मारकर भाग रहा था।

गायत्री का दामाद छोटन अपनी पत्नी की विदाई कराने आया था। इसी बात को लेकर उसकी सास से नोकझोंक हुई। आरोपी छोटन ​​​​दरभंगा के टाउन थाना के रतनोपट्टी का रहने वाला है। 29 मार्च 2018 को छोटन ने अपनी मां मालती देवी की भी हत्या कर दी थी। टंकी में शव फेंक कर फरार हो गया था।

हत्या के बाद से पत्नी राखी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। वह बार-बार ससुराल में जाकर पत्नी की विदाई की धमकी देता रहता था। एक साल पहले भी 8 जून 2022 को सीढ़ी लगाकर ससुराल में घुसा था।

आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी

पत्नी और सास से झगड़ा हुआ और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था। एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि घटना रविवार शाम की है। आरोपी दरभंगा का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

टैग: bihar murder
शेयर करें